विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

बड़ा हादसा टला: खजुराहो-महोबा रेल ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गिरफ्तार

जावेद खान 

लवकुशनगर।छतरपुर जिले के अंतर्गत खजुराहो-महोबा रेल खंड पर बीते रोज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। डुमरा रेलवे स्टेशन के समीप एक सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रॉली अचानक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को ट्रैक से हटाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

*पटरी पर ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक:

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते रोज करीब रात्रि करीब 10:30 बजे की है। जब एक सोनालिका ट्रैक्टर का चालक लापरवाही पूर्वक रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरियों के बीच में जाकर बुरी तरह फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जब ट्रैक्टर वहां से नहीं निकला और किसी ट्रेन के आने का डर सताने लगा, तो चालक अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।


*ग्रामीणों में मची खलबली, टाला बड़ा हादसा:

रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। यह ट्रैक खजुराहो और महोबा को जोड़ता है, जिस पर नियमित रूप से ट्रेनों का आवागमन होता है। यदि इस दौरान कोई तेज रफ्तार पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी।

आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई, आरोपी चालक गिरफ्तार:

घटना की गंभीरता से देखते हुए आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानचंद्र ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित तरीके से लाइन से अलग किया। इसके बाद ट्रैक पर यातायात को पूरी तरह बहाल किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि इस गंभीर लापरवाही और रेल यात्रियों की जान जोखिम में डालने के मामले को बेहद सख्ती से लिया गया है। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए फरार संबंधित ट्रैक्टर चालक को ढूंढ निकाला और उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |