विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

दो बेटियों के जन्म के बाद बदले ससुराल वालों के सुर, दहेज में 25 लाख और कार की मांग का आरोप

 

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पति और सास-ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और दूसरी शादी की धमकी देने का आरोप

बांदा। जिले के कालूकुआं, बबेरू रोड निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता नीलम श्रीवास ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि दो बेटियों के जन्म के बाद पति और सास-ससुर के व्यवहार में बदलाव आ गया और अब उनसे 25 लाख रुपये नकद तथा एक कार की मांग की जा रही है।

पीड़िता नीलम श्रीवास के अनुसार, वर्ष 2017 में उनका विवाह सुशील कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दो बेटियों के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि अब दहेज में 25 लाख रुपये और एक कार लाने का दबाव बनाया जा रहा है।

महिला का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है। इतना ही नहीं, पति द्वारा तलाक देने और दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जा रही है। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी शिकायत रखी है।

पीड़िता ने एसपी से मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |