विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

About Us


हमारे बारे में

● Objective and Scope (उद्देश्य और दायरा)

Raghav Bhaskar वेब मीडिया न्यूज़ चैनल भारत राष्ट्र के प्रति समर्पित एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समाचार वेबसाइट एवं मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसका लॉचिंग 27  नवंबर सन 2023 को हुआ। “Raghav Bhaskar” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का पूर्ण संचालन Raghav News Network के द्वारा किया जाता हैं, जो भारत सरकार के आईटी अधिनियमों के तहत पंजीकृत हैं।

हमारी अटूट आस्था भारत राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पित है। हमारा मूलमंत्र राष्ट्रीय हित में पत्रकारिता एक मिशन है। लिहाजा “Raghav Bhaskar” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं।

हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। हम विभिन्न जाति, धर्म, लिंग, भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं। हमारा मकसद हर एक जरूरतमंद चाहें वो किसी भी वर्ग, धर्म या जाति से हो उसकी आवाज को उठाना और सही जगह तक पहुंचाना है।

हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल https://www.raghavbhaskar.com का मकसद सिर्फ खबरों को दिखाना या पढ़ाना नहीं हैं, बल्कि उससे कहीं आगे बढ़कर आम जनता की समस्याओं को सरकार व संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उसका समाधान कराना भी हमारी पहली प्राथमिकता में प्रमुख रूप से शामिल है।

पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहे Raghav Bhaskar वेब मीडिया न्यूज चैनल इंटरनेशनल, राष्ट्रीय, राज्य व भारत देश के ग्रामीण अंचलों से सभी ताजातरीन खबरों का संकलन कर, और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के ताजा हालातों से भारत देश के अलावा विदेशों में भी न्यूज वेबसाइट व एप्लिकेशन के माध्यम से आम जनमानस को रूबरू कराता है।

Raghav Bhaskar” वेब मीडिया न्यूज़ चैनल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य समाचार संकलन करने के तरीकों को और भी खोजी, प्रभावी, बेहतर तथा क्रांतिकारी बनाना है, जिससे आधुनिक भारत की सभी खबरों से देश के आम जनमानस को हर पल, हर जगह, हर समय रूबरू कराया जा सके।

Raghav Bhaskar देश की राजनीति, भ्रष्टाचार, आपराधिक व सामाजिक हलचलों को उजागर कर देश के लोगों के सामने लाने हेतु सदैव ही समर्पित है। खबरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पूरी तरह से पत्रकारिता धर्म का विशेष रूप से पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता ही हमारी पहचान है।

अवैतनिक और स्वैच्छिक रूप से सेवा करने वाले हमारे संपादकीय टीम, कंट्री हेड, स्टेट हेड, जिला ब्यूरो व क्षेत्रों में तैनात अनेक संवाददाता ही Raghav Bhaskar के वास्तविक मेरुदंड हैं।

Raghav Bhaskar वेब मीडिया न्यूज़ चैनल में चल रही सभी खबरों, विचारों व आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं, लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी। किसी भी वाद विवाद का निपटारा न्याय क्षेत्र छतरपुर,मध्य प्रदेश (भारत) के अधीन होगा।

Design by - Blogger Templates |