विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

लेखपालों का बड़ा ऐलान 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार



पैलानी।लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।शासन स्तर पर मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज लेखपाल अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।पैलानी तहसील इकाई ने उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह को पत्र भेजकर आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी दी है।संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 24 अक्टूबर से लेखपाल अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।संघ की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड-पे का प्रारंभिक वेतनमान लागू करने,अंतरमंडलीय स्थानांतरण,पदोन्नति सूची जारी करने,भत्तों में वृद्धि, पटल सहायकों से अवमुक्त करने और ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।संघ के अनुसार, 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों के कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है।आंदोलन के अगले चरण में 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा।लेखपाल सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक तहसील में धरना देंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

ऑनलाइन काम भी होंगे प्रभावित

आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर से लेखपाल तहसील प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुपों से अलग होकर आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र,वरासत और फार्मर रजिस्ट्री समेत ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।इससे इन सेवाओं से जुड़े काम प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।वहीं 10 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा।12 अक्टूबर को तहसील और जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

मोटरसाइकिल रैली के बाद धरना,फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल

संघ के कार्यक्रम के अनुसार 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर मोटरसाइकिल रैली और ज्ञापन कार्यक्रम होगा।इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।आंदोलन का सबसे बड़ा चरण 24 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दिन से लेखपाल अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।संघ ने कहा है कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |