विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

शासकीय प्राथमिक शाला कदारी में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार

छतरपुर। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कदारी से शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलती गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर स्कूल परिसर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पदस्थ शिक्षिका रेखा मानव स्कूल समय में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय कक्षा के भीतर आराम से गहरी नींद में सोती हुई दिखाई दे रही हैं। जब कक्षा में शिक्षिका खर्राटे भर रही थीं, तब मासूम बच्चे पढ़ाई से महरूम होकर इधर-उधर बैठे नजर आए। विद्यालयीन समय में शिक्षिका की इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली का वीडियो सामने आने के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर लापरवाह शिक्षिका के विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |