विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मॉडल स्कूल के पास छात्रों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

छतरपुर। शहर के मॉडल स्कूल के पास छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ छात्र बीच सड़क पर एक-दूसरे के साथ लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही विवाद की वजह और घटना में शामिल छात्रों की संख्या के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस-

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद संबंधित छात्रों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |