विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

शादी से मुकरने का आरोप, युवती ने प्रेमी को दुपट्टे से बांधा

राघव भास्कर बांदा। कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती ने कथित प्रेमी युवक को पकड़कर अपने दुपट्टे से बांध दिया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, युवक किशोर है, इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती।मामला जसपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, जसपुरा निवासी युवती खुशबू खातून ने 25 जुलाई 2026 को सुलेमान निवासी जसपुरा के खिलाफ आईटी एक्ट में अभियोग दर्ज कराया था। मामले की विवेचना चल रही है। मंगलवार को दोनों किसी मामले की तारीख के सिलसिले में कचहरी परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान युवती की युवक से मुलाकात हो गई। युवती ने उसे पकड़ लिया और दुपट्टे से बांध दिया। युवक और उसके साथ मौजूद परिजन ने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। इसके बाद उसने जसपुरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने युवक पर शादी से इनकार करने और उसके साथ गलत संबंध बनाने के आरोप लगाए। वहीं युवक के परिजनों ने उसकी उम्र कम होने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले को शांत कराया।पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को भी दोनों के संकट मोचन मंदिर के पास आपस में झगड़ने की सूचना मिली थी। युवती ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसने युवक को पकड़ लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया कि युवक के किशोर होने के कारण उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर निस्तारण कराया गया।क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह के अनुसार, युवती की ओर से दर्ज आईटी एक्ट के मामले में विवेचना प्रचलित है। युवक की उम्र को लेकर पुलिस का कहना है कि वह किशोर है। ऐसे में मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |