विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

स्थानांतरित थाना प्रभारी अजय अम्बे को दी गई भावभीनी विदाई, समाजसेवियों, पत्रकारों और पुलिस स्टाफ ने किया सम्मानित

लवकुशनगर।पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के हालिया आदेशानुसार लवकुश नगर थाना प्रभारी अजय अम्बे का स्थानांतरण महाराजपुर थाना होने पर पुलिस थाने में एक भव्य और भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में नगर के प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, स्थानीय पत्रकार साथी और थाना स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित नगरवासियों और सहकर्मियों ने अजय अम्बे के कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेहद शांतिपूर्ण और जनहितैषी रहा। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हमेशा आम जनता और फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना और उनका त्वरित निराकरण किया। अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही।विदाई की वेला में एसडीओपी नवीन दुबे, पठा चौकी प्रभारी, अक्टोहा चौकी प्रभारी, नगर के वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकार संघ के अध्यक्ष अशीष अवस्थी एवं पत्रकार साथी और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने थाना प्रभारी अजय अम्बे को फूल-मालाएं पहनाईं और स्मृति चिह्न, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और महाराजपुर थाने में उनके नए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर भावुक होते हुए स्थानांतरित थाना प्रभारी अजय अम्बे ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लवकुशनगर के नागरिकों, सजग पत्रकारों और ऊर्जावान पुलिस स्टाफ से उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला है, उसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन यहाँ की यादें उनके दिल में हमेशा ताजा रहेंगी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने नम आँखों से श्री अम्बे को विदाई दी और उनके नए सफर के लिए मंगलकामनाएं कीं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |