विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

छतरपुर के सरकारी स्कूल में टीवी पर फूहड़ गाने चलने का वीडियो वायरल, डीईओ ने दिए जांच के निर्देश

छतरपुर। शहर के पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में पढ़ाई के दौरान टीवी पर फूहड़ गाने चलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कक्षा के भीतर छात्र-छात्राएं मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जबकि सामने लगे टीवी पर फूहड़ गीत चल रहे हैं।
शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालय में पढ़ाई के बजाय इस तरह के गानों का प्रसारण होने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही यह भी चिंता का विषय है कि ऐसे माहौल का छात्र-छात्राओं के मानसिक और नैतिक विकास पर क्या प्रभाव पड़ेगा। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी  पी.के. रैकवार ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |