विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

छतरपुर में दर्दनाक हादसा: आंगन की हौदी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत


राघव भास्कर छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरा में मंगलवार रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां घर के आंगन में बनी पानी की हौदी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनाया पिता ठाकुर दास पटेल (उम्र लगभग डेढ़ वर्ष) घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी से भरी हौदी में गिर गई। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य खेत पर फसल कटाई के कार्य में व्यस्त थे।

कुछ समय बाद जब बच्ची की मां सविता घर पहुंची, तो उसने सनाया को हौदी में डूबा हुआ देखा। घबराई मां ने तत्काल बच्ची को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से बच्ची को निजी वाहन से बमीठा अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 10 से 15 मिनट तक प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रवि सोनी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, सभी बच्चे आंगन में खेल रहे थे और किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि बच्ची कब हौदी में गिर गई। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वह कितनी देर तक पानी में डूबी रही।
मासूम सनाया परिवार की सबसे छोटी बेटी थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
पोस्टमार्टम आज
पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |