विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

झूठे केस में फंसाने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार


राघव भास्कर छतरपुर। जिले के दिलापुर गांव से एक महिला ने अपने परिवार को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता अनुसुईया पटेरिया ने शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते विपक्षी पक्ष ने साजिशन उनके परिजनों पर झूठा मामला दर्ज करा दिया।

पीड़िता के अनुसार, 30 मार्च की रात आरोपी अनिल पटेरिया, जयदीप पटेरिया सहित अन्य लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की, जिससे उसकी मां को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने बाल पकड़कर घर से बाहर खींचने की कोशिश की और जान से मारने तथा घर में आग लगाने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
महिला का कहना है कि घटना की शिकायत थाने में करने के बावजूद पुलिस ने गंभीर कार्रवाई नहीं करते हुए केवल एनसीआर दर्ज की। वहीं, बिना निष्पक्ष जांच किए उसके जेठ और बेटे को झूठे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
परिवार ने बताया कि अगले महीने बेटी की शादी तय है, लेकिन घर के पुरुष सदस्यों के जेल में होने से शादी की तैयारियां प्रभावित हो गई हैं। पीड़िता की बेटी दीक्षा पटेरिया ने कहा कि घर में केवल महिलाएं हैं, ऐसे में शादी की तैयारियां करना मुश्किल हो गया है और पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |