विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

खाकी फिर हुई दागदार, दारोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल!

राघव भास्कर बांदा।  बांदा जनपद के रेलवे थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात एक दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

बताया जा रहा है कि न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे एक पीड़ित से दारोगा खुलेआम पैसे वसूलता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम थाने के अंदर ही हुआ, जहां कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ‘सुविधा शुल्क’ के नाम पर पीड़ित से रकम ली जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद रेल पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा।
अब देखना यह होगा कि इस मामले में दोषी दारोगा पर क्या कार्रवाई होती है और क्या पुलिस विभाग अपनी साख बचाने के लिए सख्त कदम उठाता है या नहीं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |