विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

सुतरखाना में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, कई कुंतल माल जब्त

अनवर रजा रानू 

राघव भास्कर बांदा। जनपद के सुतरखाना क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित देशी गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में मौके से कई कुंतल तैयार एवं अर्धनिर्मित गुटखा बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त फैक्ट्री के संबंध में प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल, गुटखा बनाने की मशीनें तथा पैकिंग सामग्री भी जब्त की गई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बिना किसी वैध अनुमति के गुटखा का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी, जो स्वास्थ्य मानकों और कानून दोनों का उल्लंघन है।
जांच जारी, आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर मचा हड़कंप
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन की इस सख्ती को अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |