बांदा। जनपद के बांदा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली देहात व एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय भैंस चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 3 भैंस/पड़िया/पड़ा, भैंस बेचने से प्राप्त 95,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप लोडर, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पूर्व नियोजित तरीके से रात के समय पिकअप वाहन का उपयोग कर भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद पशुओं को उन्नाव स्थित स्लॉटर हाउस में बेच दिया जाता था।पुलिस ने बताया कि गिरोह काफी समय से सक्रिय था और जनपद के बिसंडा, कोतवाली नगर व कोतवाली देहात क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही पशु चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।बांदा में मुठभेड़: अंतरराज्यीय भैंस चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, एक घायल
4/04/2026 12:20:00 am


