विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

छतरपुर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष को लेकर मंथन तेज



छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जिले में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी संगठन में मंथन अंतिम चरण में पहुंच चुका है और शीघ्र ही नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण पद के लिए कई दावेदार सक्रिय हैं। प्रमुख रूप से जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें जगदीश सेन, जगदम्बा पटेल, शंकर साहू (नौगांव), नरेंद्र यादव, अतुल रैकवार एवं चंद्रप्रकाश पटेल शामिल हैं। ये सभी दावेदार संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हैं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लगातार बैठकें कर संभावित नामों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया में क्षेत्रीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता एवं जनाधार जैसे प्रमुख बिंदुओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चयन प्रक्रिया में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आमजन की राय भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डाल सकती है। सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर संभावित नामों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
फिलहाल सभी की नजरें संगठन के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |