विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

एम्बुलेंस व्यवस्था फेल, घायल को निजी वाहन से भेजना पड़ा जिला अस्पताल

बकस्वाहा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हो गई, जब सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर एम्बुलेंस सुविधा नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार सेमरा सनौदा निवासी 46 वर्षीय माधव लोधी हीरापुरा से बकस्वाहा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दुल्हादेव मंदिर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉ. मनीष ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हालांकि, इसके बाद सामने आई स्थिति ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अस्पताल प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस के लिए संपर्क किया गया, लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बावजूद कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। मजबूरन परिजनों और स्थानीय लोगों को निजी वाहन की व्यवस्था करनी पड़ी, जिसके माध्यम से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।

इस घटना ने बकस्वाहा क्षेत्र में एम्बुलेंस सेवाओं की बदहाली को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आए दिन मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती, जिससे गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि एम्बुलेंस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |