छात्रा को बैठाकर सायरन बजाते भाग रहा था चालक, वीडियो वायरल
राघव भास्कर छतरपुर। छतरपुर में आपातकालीन सेवा मानी जाने वाली 108 एम्बुलेंस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला तब सामने आया जब सायरन बजाते हुए दौड़ रही एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं, बल्कि एक कॉलेज छात्रा बैठी हुई मिली। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने निजी काम के लिए सरकारी वाहन का इस्तेमाल करते हुए छात्रा को बैठाकर ले जा रहा था, जिससे पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के दौरान एक स्थानीय पत्रकार की नजर एम्बुलेंस के अंदर बैठी लड़की पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद पत्रकार ने तुरंत बाइक से एम्बुलेंस का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया। जब चालक से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और सफाई देते हुए छात्रा को अपनी बहन बताया, लेकिन वह उसका नाम तक नहीं बता सका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आम जनता का कहना है कि जब गंभीर मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाती, तब इस तरह का दुरुपयोग बेहद चिंताजनक है। यह न सिर्फ सेवा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है, बल्कि आपातकालीन व्यवस्था की निगरानी पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।इस मामले में सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने संज्ञान लेते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेजकर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद यदि चालक दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।