विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

बस स्टैंड शराब दुकान में बड़ा खेल: पेटियों में अवैध बिक्री, एक गिरफ्तार



छतरपुर। शहर के बस स्टैंड स्थित शराब दुकान नंबर-1 से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शराब की पेटियों की अवैध बिक्री किए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ठेका बदलने के बाद से ही शराब को कम कीमत पर पेटियों में बेचा जा रहा था, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।

मामला उस समय तूल पकड़ गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शराब लेने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शराब ठेके के बाहर से एक व्यक्ति को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद भी ठेकेदार द्वारा खुलेआम पेटियों में शराब बेची जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
इस पूरे मामले में आबकारी विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। लोगों ने आबकारी अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |