विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

कालिंजर में सर्राफा दुकान में टप्पेबाजी का खुलासा, ‘ईरानी गैंग’ का सदस्य गिरफ्तार, 9 लाख के जेवर बरामद

अनवर रजा रानू 

राघव भास्कर बांदा।जनपद में बढ़ती चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालिंजर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह “ईरानी गैंग” के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 9 लाख रुपये के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि 4 जनवरी 2026 को कस्बा कालिंजर स्थित एक सर्राफा दुकान पर कुछ अज्ञात लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने सोने के गहने दिखाने के बहाने दुकानदार को बातों में उलझाया और मौका पाकर काउंटर पर रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। इस संबंध में 5 जनवरी को थाना कालिंजर में मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और तकनीक से मिली सफलता
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया। साथ ही ‘यक्ष ऐप’ के जरिए संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध खानू हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मंदिर के पीछे छिपाए थे जेवर
अभियुक्त ने बताया कि वारदात के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर गिरोह ने चोरी के जेवर कालिंजर के पास एक मंदिर के पीछे जमीन में छिपा दिए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दुर्गा माता मंदिर के पीछे से भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए।पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस गिरोह में जुबेर अहमद, तकवीर खान और सरताज अली उर्फ तरू भी शामिल हैं। इनमें से जुबेर अहमद पहले से भोपाल पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बरामदगी में शामिल प्रमुख सामान:
मंगलसूत्र लॉकेट, नथ-बेसर, कान की बालियां, टॉप्स समेत विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
खानू हुसैन ईरानी, निवासी शहडोल (मध्य प्रदेश) पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना कालिंजर प्रभारी सुखराम, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |