विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

गुटखा थूकने के विवाद में मारपीट,वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राघव भास्कर हमीरपुर/सुमेरपुर। कस्बा सुमेरपुर में गुटखा थूकने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दीपक शिवहरे (28) पुत्र राजेंद्र शिवहरे, निवासी सुमेरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 अप्रैल को दोपहर के समय कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गुटखा थूक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर में मुकदमा संख्या 118/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में कल्लू सिंह पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम चंदवारा, थाना पैलानी (जनपद बांदा) तथा उसके जीजा (नाम व पता अज्ञात) के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं जांच जारी है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |