छतरपुर |जिले के एक शासकीय स्कूल में आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान शिक्षक और स्कूल स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार सहभोज के समय शिक्षक व कर्मचारी बच्चों की व्यवस्था देखने के बजाय आपस में फोटो खिंचवाने और मोबाइल में व्यस्त नजर आए। इस दौरान विद्यार्थियों की देखरेख और अनुशासन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तक पहुंचने पर उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित शिक्षकों और स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। DEO ने स्पष्ट कहा कि स्कूलों में आयोजित किसी भी गतिविधि के दौरान बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और समुचित व्यवस्था सर्वोपरि है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DEO ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान शिक्षक केवल औपचारिकता न निभाएं, बल्कि बच्चों की निगरानी और व्यवस्थाओं पर पूरी जिम्मेदारी से ध्यान दें। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मची हुई है और अन्य स्कूलों को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

