विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग



छतरपुर। नगर के फब्बारा चौराहे से चौक बाजार की ओर जाने वाले प्रमुख बाजार मार्ग पर शासकीय भूमि पर रातों-रात अवैध कब्जा कर दुकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आवेदक सतीश साहू पिता रामचरन साहू, निवासी दूधनाथ मंदिर के पास ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में बताया गया है कि फब्बारा चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित शासकीय भूमि पर वर्षों पुराना सार्वजनिक कुआं मौजूद है, जिसकी जगत पर भोला साहू पिता रामू साहू द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त कुआं लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में था, जहां बाजार आने वाले ग्रामीण और मोहल्ले के लोग पानी निकालते थे। कुआं के पास स्थित छोटे शिव मंदिर की आड़ लेकर भोला साहू द्वारा यह निर्माण कार्य रातों-रात कराया जा रहा है।
आवेदक के अनुसार यह भूमि शासकीय है और बाजार क्षेत्र में होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने निर्माण का विरोध भी किया, लेकिन कोई भी खुलकर सामने आने को तैयार नहीं है।  आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो भोला साहू शासकीय भूमि पर स्थायी कब्जा जमा लेगा। इसलिए तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया जाए, शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।


Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |