विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मचाया कहर

छतरपुर। शहर में मंगलवार की देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने कार चलाते हुए एक के बाद एक दो हादसों को अंजाम दे दिया। पहली घटना सिटीकार्ट के सामने हुई, जहां कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश में स्टेडियम के सामने दोबारा एक बैल को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अजय अहिरवार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में छतरपुर पुलिस लाइन में आरक्षक वाहन चालक के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक शराब के नशे में कार चला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। देर रात पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी अजय अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |