विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

रिश्वत लेते एसआई रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। धार जिले से एक और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जहाँ राजोद थाने में पदस्थ एक उप निरीक्षक को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

तस्वीर में दिख रहे वर्दीधारी अधिकारी को ही लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा है।

फरियादी जीवन राठौड़ और उनके चाचा मुन्नालाल राठौड़ 27 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक, इंदौर के पास पहुंचे थे। शिकायत में बताया गया कि जमीन विवाद के मामले में मुन्नालाल के बेटे की जमानत कराने और जब्त ट्रैक्टर छुड़वाने के बदले एसआई 12 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई और जैसे ही एसआई ने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |