विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

नो पार्किंग में खड़ी 3 प्राइवेट एंबुलेंसों के चालान, दस्तावेज़ों में कमी पर जुर्माना



छतरपुर। एलआईसी ऑफिस के पास नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी प्राइवेट एंबुलेंसों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन एंबुलेंसों के 500-500 रुपये के चालान काटे। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के आदेशानुसार तथा यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत के निर्देशन में लगातार चेतावनी देने के बाद भी नियमों का पालन न करने पर यह कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जिन तीन एंबुलेंसों पर चालानी कार्रवाई की गई, उनके दस्तावेजों में कमी पाई गई थी, जिसके चलते प्रत्येक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं कुछ एंबुलेंसों के कागजात पूर्ण पाए जाने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एक एंबुलेंस के मालिक की अनुपस्थिति के कारण उसका चालान बाद में काटा जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को आगे भी बख्शा नहीं जाएगा।


Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |