विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पर हमला करने वाले सभी आठ आरोपी गिरफ्तार


नौगांव। ग्राम गरौली, चौकी थाना नौगांव में बीते सोमवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) एवं पिछड़ा मोर्चा पदाधिकारियों पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था। इस घटना में राजेश यादव, विक्रम यादव, कृष्णकांत यादव सहित पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है। हमले के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के उपरांत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोनू यादव, अमर सिंह यादव, गुलाब सिंह, लक्ष्मी, राजू, मनोज बाई सहित कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे एवं चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत शुक्रवार को पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व तीन आरोपियों को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इस प्रकार मामले के सभी आठ आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |