विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

डाकखाने चौराहे पर हंगामा: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर


छतरपुर। शहर के डाक खाने चौराहे पर सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि छत्रसाल चौक के पास काले रंग की स्कॉर्पियो एमपी 16 सी 800 को चला रहे एक नाबालिग युवक ने मेस्ट्रो स्कूटी एमपी 16 एस 7251 को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई और करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसमें इमरजेंसी वाहन भी फंस गए।

स्कूटी चालक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्कॉर्पियो में मौजूद एक युवती गुस्से में कार से उतरी और बीच चौराहे पर अभद्रता करते हुए उसे चप्पल से मारने की धमकी देने लगी। पीडि़त के अनुसार स्कॉर्पियो को एक नाबालिग युवक चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वह तेज रफ्तार में भीड़भाड़ वाले चौराहे से गुजर रहा था। इससे हादसा तो हुआ ही, साथ ही यातायात नियमों का भी खुला उल्लंघन किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहसबाजी हुई, जिससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहाँ बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दूसरी ओर स्कॉर्पियो में मौजूद युवती ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवाद मामूली था और उसके द्वारा किसी तरह की धमकी नहीं दी गई। उधर पुलिस ने जानकारी दी कि स्कॉर्पियो अंजलि अहिरवार के नाम दर्ज है, जिस पर 2,000 रुपये का चालान किया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |