विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

छतरपुर में फिर हुई गला रेतकर हत्या...

छतरपुर। मंगलवार को जिले में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है। एक दिन पहले बिजावर क्षेत्र में वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई थी, वहीं सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात सटई थाना क्षेत्र में एक नवयुवक को गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है। सुबह के वक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ सटई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नीलेश पुत्र रामकृपाल पाल है। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष थी और वह कटारा गांव का रहने वाला था। मंगलवार की सुबह गड़परा-कटारा मार्ग पर सड़क के किनारे नीलेश का लहूलुहान शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सटई थाना प्रभारी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अगम जैन और बिजावर एसडीओपी ने भी मौका-मुआयना कर जांच शुरु कर दी है। बताया गया है कि जिस स्थान पर नीलेश का शव मिला है, वह स्थान उसके घर से कुछ दूरी पर है। नीलेश रात को घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य लोग खेती के काम से खेत पर गए हुए थे। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |