विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

नौगांव में सामाजिक कार्यकर्ता ने सहायक ग्रेड-3 पर कार्रवाई की मांग की

छतरपुर। नौगांव की सामाजिक कार्यकर्ता शिल्पी राय ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर पंचायतराज प्रशिक्षण केंद्र नौगांव में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुनील कुमार यादव पर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि सुनील कुमार यादव 20 अप्रैल 2017 से पंचायतराज प्रशिक्षण केंद्र नौगांव में पदस्थ हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति के समय उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं था। उन्होंने यह डिप्लोमा नियुक्ति के एक वर्ष बाद 2018 में किया। इसके अलावा, कंप्यूटर टाइप दक्षता प्रमाणपत्र भी अब तक प्रस्तुत नहीं किया गया है। नियमों के अनुसार नियुक्ति के दो वर्षों के भीतर यह प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक होता है, जिसे विशेष परिस्थिति में एक वर्ष की और बढ़ोतरी के साथ पूरा किया जा सकता है। आवेदन के अनुसार आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी सुनील यादव ने कंप्यूटर दक्षता प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किया है, जिससे उनके कार्य निष्पादन पर प्रश्न उठता है। संबंधित अधिकारी द्वारा कई बार पत्राचार कर सीपीसीटी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रमाणपत्र नहीं देने पर सेवा समाप्त की जाएगी। शिल्पी राय ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई जानकारी से यह तथ्य सामने आया है कि आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के बावजूद अब तक सुनील यादव की सेवा समाप्ति की कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कलेक्टर से इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करने और संबंधित कर्मचारी की सेवा समाप्ति की मांग की है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |