विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

डीएम ने मसुरी पंचायत में भ्रष्टाचार पर गंभीर रूख अपनाया


राघव भास्कर बांदा। जिले के महुआ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मसुरी के ग्रामीणों द्वारा प्रधान व सचिव पर लगाए गए भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों की जांच होने के बावजूद जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने की शिकायत को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि डीपीआरओ से जांच आख्या तलब करके प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।
   गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मसुरी के पंचायत सदस्य देव कुमार मिश्र आदि ग्रामवासियों द्वारा मामले की शिकायत पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई थी जिसके जिस पर जांच समिति ने विगत १५ मई को जांच आख्या डीपीआरओ को सौंप दी थी किन्तु छह माह बाद भी दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी प्रकरण को लेकर आज शिकायतकर्ता देव कुमार मिश्र आदि जिलाधिकारी जे रीभा से मिले और तत्काल कार्रवाई की मांग की जिस पर जिलाधिका मेंरी ने आश्वासन दिया कि डीपीआरओ से जांच आख्या मंगाकर अविलम्ब प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।
     उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ताओं के अनुसार जांच में पाया गया है कि ग्राम पंचायत मसुरी की विकास योजनाओं के कार्यों में पन्द्रह लाख रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार प्रधान व सचिव की मिलीभगत से किया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |