विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

दालौन की महिला सरपंच गिरफ्तार, पति फरार


छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छतरपुर जनपद की ग्राम पंचायत दालौन की महिला सरपंच को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि उक्त मामलों में सरपंच का पति भी आरोपी है जो कि अभी फरार है। पुलिस सरपंच पति की भी तलाश कर रही है।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम दालौन की सरपंच आशा अहिरवार और उनके पति प्रेमचंद्र अहिरवार के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में खनिज विभाग के अधिकारी की शिकायत पर अवैध रेत उत्खनन और चोरी अधिनियम का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा सरपंच प्रति प्रेमचंद्र अहिरवार सहित 5 अन्य के विरुद्ध दालौन निवासी राकेश अहिरवार की शिकायत पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत एक अन्य मामला भी पंजीबद्ध कराया गया था। उक्त मामलों में कार्रवाई करते हुए सरपंच आशा अहिरवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रेमचंद्र अहिरवार सहित अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |