नौगांव। युवा भोले पटेरिया ने अपने जन्मदिन पर दस पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन मनाया। शासकीय बापू कॉलेज परिसर में शुक्रवार की शाम के समय युवा भोले पटेरिया ने छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। पौधे लगाने के साथ ही उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। भोले पटेरिया ने पौधे लगाते हुए कहा कि हमें जीवन में पौधे अवश्य लगाना चाहिए, पौधों से हमें जीवन मिलता है। बापू कॉलेज परिसर में 5 पौधे लगाए गए तो वहीं अलग अलग स्थानों पर मिलाकर छायादार एवं फलदार के 10 पौधे लगाए गए। पौधे लगाने के दौरान प्राचार्य पीके मिश्रा, एसडीओपी अमित मेश्राम एचसी नायक, धीरेंद्र शिवहरे , साहित्य मिश्रा आशुतोष गुप्ता, डॉक्टर हेमंत यादव, डॉक्टर कैलाश रजक, धर्मपाल बबेले, इमरान खान राजू सेन प्रमोद दुबे, मोनू गुप्ता रंजीत वाल्मीकि मनोज शुभम प्रदीप पाठक मनोज गुप्ता मिंटू साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

