विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

जमीनी विवाद में चली गोलियां, दो की मौत — गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

 


घुवारा। जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार की देर शाम गोलीबारी हो गई। इसमें एक पक्ष के पप्पू घोषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के राघवेंद्र सिंह को सिर में गोली लगने से गंभीर हालत में टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरूवार को विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। इस गोलीकांड में तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ामलहरा एसडीओपी रोहित सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। एसडीओपी ने बताया कि पप्पू घोषी की मौके पर मौत हुई थी, जबकि राघवेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 5 से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसके चलते एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |