विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मंत्री दिलीप अहिरवार का वीडियो वायरल, बाइक पर सवार होकर तोड़े ट्रैफिक नियम

 

छतरपुर। मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र चंदला में भ्रमण के दौरान एक बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। इस बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे, जो यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने जब इस दृश्य का वीडियो बनाना शुरू किया तो मंत्री दिलीप अहिरवार तुरंत समझ गए कि उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने हंसी-मजाक करते हुए बाइक छोड़ दी और आगे बढ़ गए। गौरतलब है कि ट्रैफिक नियमों के तहत बाइक पर दो से अधिक सवारियां ले जाना प्रतिबंधित है। मंत्री के इस वीडियो को लेकर अब लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |