विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

4 माह की गर्भवती नवविवाहिता फंदे पर लटकी, मौत

मायके पक्ष ने ससुराल पर लगाए हत्या के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा गांव में मंगलवार की देर रात एक 4 माह की गर्भवती नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान जयंती (20) पिता स्व. रमेश पटेल निवासी डिगौनी के रूप में हुई है। करीब 6 माह पहले उसकी शादी धर्मेंद्र पटेल निवासी बिकौरा से हुई थी, जो चंदला अस्पताल में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर जयंती को प्रताडि़त कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि कई बार उसे दहेज के लिए पीटा भी गया था। बीती रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद जयंती ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है।
मृतका के मौसिया हल्के भैया निवासी पंचमपुरा ने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार मायके की जमीन बेचने और पैसे की मांग कर रहा था। लड़की के शरीर और पैरों पर चोट के निशान हैं। वहीं जयंती की माँ ने बताया कि जयंती 4 माह की गर्भवती थी और ससुराल में उसे छह बार मारा-पीटा गया था। इस बारे में जयंती ने कई बार फोन पर जानकारी भी दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी डी.के. सिंह ने बताया कि तहसीलदार को भी सूचना दी गई है। डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |