विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

पुलिसकर्मियों का धार्मिक झंडा थामना बना चर्चा का विषय

एसडीओपी और यातायात प्रभारी को जारी हुआ नोटिस, जांच शुरू

छतरपुर। पिछले दिनों ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के धार्मिक झंडा थामे घोड़े पर सवार होने का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने ड्यूटी के दौरान इस तरह की भागीदारी पर सवाल उठाए। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने भव्य जुलूस निकाला। यह जुलूस मुश्किल कुशा अली मैदान से शुरू होकर संकट मोचन, बसारी दरवाजा, चौक बाजार और महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान सुरक्षा के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात थे, और वरिष्ठ अधिकारी निगरानी कर रहे थे। 

इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत और एक अन्य पुलिसकर्मी घोड़े पर सवार होकर धार्मिक झंडा थामे नजर आए। इस पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का इस तरह जुलूस में शामिल होना उचित है या नहीं। मामला सु?र्खियों में आने के बाद एसपी अगम जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया और चार दिन में जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीओपी नवीन दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि वे घोड़े पर सवार होकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें झंडा थमा दिया, जो वीडियो में रिकॉर्ड हो गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |