भड़काऊ भाषण से महोबा में सनसनी, शिक्षक ने दी तख्ता पलटने की चेतावनी।
महोबा (ब्यूरो)। नेपाल में तख्ता पलटने में तीन दिन लगे है, हम एक दिन में तख्ता पलट देंगे। सत्ता से हमें डर नहीं लगता, हमारा काम है।अधिकारियों से लड़ना, अधिकारी और संगठन रेल की दो पटरिया है। यह बात परिषदीय शिक्षक ने टीईटी अनिवार्यता को लेकर जनपद में चल रहे आंदोलन के दौरान सीधे तौर पर लाउडस्पीकर से कही है। शिक्षक के तख्ता पलट संबोधन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
संबंधित विभाग ने इसका संज्ञान भी लेना बताया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों को नौकरी में बने रहने के लिए दो साल के अंदर टीईटी पास करने की अर्हता के आदेश दिए है। इस आदेश से परिषदीय शिक्षकों में भूचाल आ गया है और जिले भर के शिक्षक लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। गत दिवस कलेक्टरेट में आयोजित सभा के दौरान एक शिक्षक द्वारा दिए गए भड़काऊ और देश विरोधी संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।इससे जनपद में सनसनी फैली है। खासकर बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में शिक्षक सरकार के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कह रहा है।


