प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात खजवा गांव में 15 वर्षीय रोहित पुत्र संतोष पटेल पर गांव के ही महेश पटेल ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी रोहित को तब तक पीटता रहा जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। रोहित की मौत होने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खजुराहो एसडीओपी और राजनगर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरु की, परिणामस्वरूप महज कुछ घंटे बाद ही आरोपी पुलिस के हाथ लग गया। राजनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी से पूछताछ शुरु की है। वहां गांव में ऐसी चर्चा है कि मृतक और आरोपी के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों के बीच पहले भी कहा-सुनी हो चुकी थी। संभवत: इसी विवाद के चलते महेश ने रोहित पर हमला किया, जिसमें उसकी जान चली गई। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में पुष्टि नहीं की है।
युवक ने किशोर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
9/14/2025 11:40:00 pm