मेरे बेटे को बलात्कार के झूंठे केश में फंसाने की दिनेश और उसकी पत्नी शैली दे रही धमकी
पीडि़त मां ने एसपी ऑफिस में की लिखित शिकायत, लगाई न्याय की गुहारछतरपुर। पहले मेरे पुत्र संस्कार अजरिया को काम के लिए दिनेश मिश्रा अपने साथ जनवरी 2025 को बंगलौर कर्नाटक ले गया और फिर दिनेश और उसकी पत्नी शैली मिश्रा ने मेरे पुत्र संस्कार से करीब एक लाख रुपये आर्थिक मदद के लिए ले लिये लेकिन जब संस्कार ने अपने पैसे वापस मांगे तो पति पत्नी ने पैसे वापस न देने पड़े इसके लिए एक सुनियोजित तरीके से षडय़ंत्र रचकर मेरे पुत्र को ब्लैकमेल करने लगे साथ ही उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसवा देने की धमकी दी। पीडि़त मां ने एसपी ऑफिस में शिकायत आवेदन देते हुए मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए बेटे को झूंठे केश में फसाने वाले पति पत्नी पर सख्त कार्यवाही की मांग की।
गढीमलहरा निवासी श्रीमती रंजना अरजरिया ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत ग्राम बैदार का रहने वाला दिनेश मिश्रा नाम का युवक मेरे पुत्र को 2025 में बंगलौर कनार्टक काम के लिए ले गया। बंगलौर में प्रार्थियां का पुत्र संस्कार और दिनेश मिश्रा साथ रहने लगे। इसके बाद दिनेश और उसकी पत्नी शैली उर्फ शैलू मिश्रा ने मेरे पुत्र से करीब 1 लाख रुपये आर्थिक मदद के लिए ले लिये लेकिन जब पैसे मांगे तो पति पत्नी ने उसे बलात्कार के झूंठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीडि़त संस्कार की मां ने बताया कि मेरे पुत्र ने मोबाइल पर दिनेश और शैली के फोन रिकार्ड किये इसके बाद मार्च 2025 में मेने अपने पुत्र को वापस गढ़ीमलहरा बुला लिया। इसके बाद दोनों पति पत्नी फोन के माध्यम से मेरे पुत्र को धमकी दे रही है। शैली करीब 40 वर्ष की महिला है जिसके चार बच्चे भी है। मेरा बेटा संसकार 23 वर्ष का है। पीडि़त मां ने कहा कि वह अपने पुत्र को लेकर 13 जून 2025 को अपने मायके ग्राम खैरी थाना बमीठा चली गई थी जहां पर 18 जून 2025 तक अपने पुत्र संस्कार के साथ रही। तभी पता चला कि शैली मिश्रा ने 15 जून 2025 को उसके पुत्र को झूंठे केस में फंसाने के लिए ओरछा रोड थाना और पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत की है। पीडि़त मां ने न्याय के गुहार लगाते हुए ब्लैकमेलिंग करने वाले पति पत्नी पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए मामले की बारीकी से जांच कराने की मांग की।

