विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

विक्षिप्त युवक ने की सांड की सवारी, भीड़ ने बनाए वीडियो


छतरपुर। शहर के छत्रसाल चौक पर शनिवार सुबह एक अनोखा और खतरनाक नजारा देखने को मिला, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने सांड की सवारी शुरू कर दी। इस घटना से राहगीरों में हादसे का डर बना रहा, और चौक पर भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के छत्रसाल चौक पर एक पागल युवक ने वहां घूम रहे एक बड़े सांड पर छलांग लगाकर सवारी शुरू कर दी। सांड ने पहले उसे गिराने की कोशिश की, लेकिन युवक ने सांड के कूबड़ को मजबूती से पकड़ लिया और घुड़सवार की तरह पैरों से सांड को हांकने लगा। कुछ देर बाद सांड ने विरोध छोड़ दिया और युवक के इशारों पर चौक में इधर-उधर घूमता रहा। इस विचित्र दृश्य को देखने के लिए चौक पर भीड़ लग गई, और कई लोग इसका वीडियो बनाने लगे। कुछ राहगीर सांड के मूड बिगडऩे और संभावित हादसे के डर से सहमे रहे। मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉ. एस.पी. जैन ने स्थिति को भांपते हुए भीड़ को दूर रहने और सांड व युवक को परेशान न करने की सलाह दी। पूर्व वार्ड पार्षद सुनील वर्मा और जमादार मनोज वर्मा ने युवक को सांड से उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। भक्ति भाव में हाथ जोड़कर राहगीरों का अभिवादन करते और कुछ बुदबुदाते हुए वह सांड की सवारी करता हुआ मेला ग्राउंड की ओर चला गया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |