विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मंदिर के पास रहता है असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा

महाराजपुर। नगर के प्रसिद्ध कुसमा शक्ति माता मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा नाद घंटे चोरी कर लिए गए हैं, जिससे मंदिर में आस्था रखने वाले भक्तों में भारी नाराजगी है। शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दर्जनों भक्तों के साथ थाने में सामूहिक ज्ञापन देकर चोरों को पकडऩे की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है।शुक्रवार को महाराजपुर थाना पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पुरोहित ने बताया कि थथोरा तालाब के निकट स्थित शक्ति माता मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। लोग नए वाहन खरीदने के बाद यहां माता का आशीर्वाद लेने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में वाहन का नंबर अंकित करने से वाहन दुर्घटना से सुरक्षित रहते हैं। करीब 15 दिन पहले मंदिर में लगे एक से डेढ़ क्विंटल वजन वाले नाद घंटे अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं, जिनका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाने और उन पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले महाराजपुर के बगराजन मंदिर में भी चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है। लोगों का यह भी कहना है कि मंदिर के पास असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा रहता है, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |