विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

हनुमान जी का मंदिर, शुरू हुआ निर्माण


छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 8 में समाजसेवियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हनुमान जी मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को मंदिर के निर्माण स्थल पर सुंदरकांड का पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी अरविंद दांगी, सिविल लाइन के थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे, भाजपा नेता अशोक दुबे, लालू लालवानी, हरि अग्रवाल सहित सिंधी समाज के कई गणमान्य लोग और वार्डवासी उपस्थित रहे। लालू लालवानी ने बताया कि यह मंदिर समाजसेवियों और वार्डवासियों के सहयोग से बनाया जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में सभी का योगदान सराहनीय है और यह सामुदायिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिए प्रार्थना की।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |