विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

छत्रसाल चौक पर सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

छतरपुर। शहर के छत्रसाल चौक पर रविवार की शाम करीब सवा 5 बजे एक चाय की दुकान पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के एक जवान ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति नियंत्रण में आ चुकी थी। यह सिलेंडर छत्रसाल चौक पर स्थित एक चाय की दुकान का था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सिलेंडर की नली में रिसाव या तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |