विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

स्विमिंग पूल में डूबने से हुई 7 वर्षीय बच्चे की मौत

 


छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा में रेलवे पुल के पास बिना सुरक्षा इंतजामों के संचालित हो रहे एक स्विमिंग पूल में शनिवार को 7 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन, बच्चे को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के रहने वाले अजीत कुमार सिंह अपने 7 वर्षीय बेटे रिहांश कुमार सिंह के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। चूंकि पूल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते नहाते समय रिहांश डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जानकारी मिलते ही बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि अजीत कुमार सिंह का परिवार ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में रहकर, ढाबा संचालित करता है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल बमीठा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस प्रशासन ने स्विमिंग पूल को किया सील
उक्त घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्विमिंग पूल को सील करने की कार्रवाई की है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और तहसीलदार प्रतीक रजक ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के उपरांत स्विमिंग पूल को सील कर दिया।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |