विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

हिंसा में बदला परिवार का मामूली विवाद, तीन लोग घायल

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के डिगौनी गांव में एक परिवार के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल मामूली के विवाद के बाद एक पक्ष थाने में शिकायत करने चला गया था, जिससे नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने से वापिस घर लौट रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिगौनी निवासी राजू पटेल उम्र 48 वर्ष ने बताया कि सुबह से परिवार के अखिलेश पटेल से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने राजनगर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। राजनगर थाना में शिकायत कराने के बाद जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी घोड़ा पुरवा के पास घात लगाकर बैठे अखिलेश पटेल, सतीश, अनिल, लवकुश और हिसाबी पटेल ने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में राजू पटेल के अलावा उसका साथी श्रीपत पटेल उम्र 50 वर्ष और कारेलाल पटेल उम्र 65 वर्ष घायल हुए हैं, इनमें से राजू और श्रीपत की हालत गंभीर है। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वहां राजनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |