विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने ग्वालियर पुलिस पर गंभीर आरोप

गवालियर।व्यापमं घोटाले को उजागर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने ग्वालियर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये है।उनका कहना है कि ग्वालियर पुलिस के कुछ कर्मी उनके घर एक मामले में गवाही के लिए नोटिस लेकर आए थे। उन्होंने नोटिस की तस्वीर ली और कुछ ही देर बाद उसे फाड़ दिया।

आशीष चतुर्वेदी ने इस घटना का एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है और आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें गलत तरीके से किसी मामले में फंसाने और कोर्ट तथा आम जनता के सामने उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।इससे भी गंभीर आरोप लगाते हुए आशीष चतुर्वेदी ने ग्वालियर पुलिस पर अनैतिक मामलों में उगाही करने का आरोप लगाया है, और यह आरोप सीधे तौर पर जिला पुलिस के मुखिया पर लगाया गया है।

यह एक गंभीर मामला है और आशीष चतुर्वेदी द्वारा लगाए गए ये आरोप जांच का विषय हैं।





Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |