विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई



छतरपुर। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को जिला मुख्यालय पर संचालित तीन अवैध क्लीनिकों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को सील कर दिया गया है, और दस्तावेज न प्रस्तुत करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्रिश्चियन हॉस्पिटल के पास संचालित सिंह क्लीनिक के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके चलते क्लीनिक को तत्काल सील कर दिया गया। इसके अलावा, संकट मोचन मार्ग पर स्थित डॉ. शकील के क्लीनिक और आरोग्यम क्लीनिक पर भी छापामारी की गई है। इन क्लीनिक संचालकों से वैध डिग्री और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल, तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया है।
वहीं एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में संचालित क्लीनिकों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एसडीएम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) और अन्य स्टाफ शामिल हैं। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |