विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

कुएं में दम घुटने से चार लोगों की हुई मौत जहरीली गैस से मौत की आशंका


राघव भास्कर गढ़ीमलहरा। थाना गढ़ीमलहरा के अंतर्गत ग्राम कुर्राहा में दस साल से बंद घर के अंदर स्थित कुएं मेें उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लंबे समय से कुआं बंद रहा इस कारण किसी जहरीली गैस के रिसाव से मौत हुई है। मृतकों में शेख अल्ताफ, मुन्ना कुशवाहा, शेख असलम, शेख वसीर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शेख वसीर के घर मेें निर्माण कार्य चल रहा था। मुन्ना कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी कुर्राहा मिस्त्री का काम कर रहा था। काम के दौरान उसकी हथौड़ी कुएं मेेंं गिर गई। चूंकि कुआं सूखा था इसलिए मुन्ना कुशवाहा हथौड़ी निकालने के लिए कुएं में उतर गया और वह वेहौश हो गया। जब शेख वसीर उम्र 60 वर्ष ने मुन्ना कुशवाहा को वेहौश देखा तो वह भी कुएं में उतरा और शेख वसीर भी वेहौश हो गया। शेख वसीर के बाद उसका पुत्र असलम उम्र 37 वर्ष भी कुएं में उतरा और वह भी बाहर नहीं निकल सका। जब तीन लोग बाहर नहीं निकल सके तो शेख अल्ताफ उम्र 21 वर्ष भी कुएं में उतर कर स्थिति को समझना चाहा लेकिन वह भी वेहोश हो गया।
जब चार लोगों के वेहोश होने की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो शेख वसीर के घर लोगों का हुजूम लग गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिल सकी। लंबे जद्दों जहद के बाद कुएं में काटा डालकर बिना उतरे चारों को निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर आशीष शुक्ला ने चारों को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की मौत की खबर लगते ही ग्राम कुर्राहा में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यदि चारों को कुएं से निकालने में प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद मिल जाती तो समय पर इलाज मिल जाता और हो सकता है किसी की जान बच जाती। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिली और चारों की मौत हो गई। यह मौते जहरीली गैस के रिशाव से होने की आशंका है। मृतकों में जहां एक कारीगर है वहीं पिता, पुत्र और भतीजा भी शामिल है। चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा की किस गैस के रिशाव से चारो लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जंाच शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अगम जैन का कहना  है कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आती तब तक यह कहना संभव नहीं है कि किन कारणों से चार लोगों की मौत हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
कुंए की गहराई में जहरीली गैसे पाई जाती है
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से की अपील
आम नागरिकों की सुरक्षात्मक दृष्टिगत जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा लोगों से कुएं की गहराई में नही जाने (उतरने) की अपील कि गई है। कुंए की गहराई में कार्बन मोनो आक्साईड जैसी जहरीली गैसे पाई जाती हैं, जिससे व्यक्ति तत्काल मुर्छित हो जाता है और मृत्यु भी हो जाती है। सावधानियां  बरतने में ही सुरक्षा।

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |