विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

PRESS
ऑनलाइन रिपोर्टर बनें
OFFICIAL प्रेस ID कार्ड + नियुक्ति पत्र

मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ ने की आत्महत्या

 


भोपाल। मध्य प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने आत्महत्या कर लिया है. पूजा मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भोपाल में किया गया है।

मंगलवार रात पति से हुआ था विवाद

गोविंदपुरा पुलिस के थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने जानकारी दी कि 'थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पूजा थापक अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनका मंगलवार देर रात को अपने पति से कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा ने मंगलवार-बुधवार की रात दूसरे कमरे में सुसाइड कर लिया। उनके पति निखिल दुबे प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

दो साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी।दोनों का एक साल का बच्चा है। रात को 12:00 बजे पति से किसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ। दूसरे कमरे में पूजा ने जान दे दी. पति ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पत्नी को लेकर एम्स गए। वहां उन्हें कुछ देर चले इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया गया।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का पूर्व से विवाद चला आ रहा है।पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी. काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने के लिए राजी हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।पुलिस इस पूरे मामले में परिजनों के बयान अभी नहीं ले पाए हैं।


Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |