विज्ञापन

Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

Right Post

करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट की पुलिस ने शहर के छत्रसालनगर से पकड़ा


एक किलो 900 ग्राम सोना सहित 25 लाख रूपए नगद बरामद कर आरोपी को महाराष्ट ले गई पुलिस
छतरपुर। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले शहर की कोतवाली पुलिस ने होटलों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हडक प की स्थिति देखने को मिली थी। लेकिन होटल वालों ने तो नियमों का पालन करने की कमर कस ली है। लेकिन किराए से देने वाले मकान मालिकों द्वारा किराए दारों की सूचना संबंधित थाने में देना उचित नहीं समझा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि आज शुक्रवार को शहर के छत्रसाल नगर से एतना बड़ा ठग पकड़ा गया कि शहर में सुर्खियां बन गया है। लोगों द्वारा चर्चा की जा रही थी कि अगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मकान मालिकों से किराए दारों की सूची संबंधित थाने में जमा करने का आदेश करते हुए पालन करने की हिदायत दी जाये तो ऐसे अपराधिक प्रवृत्ती के लोगों को शहर में रूकने के लिए जगह नहीं मिल सकती है। हालांकि मामला महाराष्ट और चैन्नई से जुड़ा हुआ है। आरोपी पहले चैन्नई के लोगों का अपने ठग का शिकार बनाता था।
दो गुना रूपए करने का करता था काम
मुबई में निवास करने के बाद महाराष्ट के लोगों के साथ-साथ सबसे अधिक चैन्नई के लोगों को ठगा है। जिसकी शिकायत मुबई पुलिस में दर्ज थी। आरोपी की जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि उसकी ससुराल छतरपुर जिले के हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिवई में है। इसी आधार पर महाराष्ट की पुलिस गुरूवार को छतरपुर पहुंची और तलाशी करने पर पता चला कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्रसाल नगर में निवास करता है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने उसके घर पर दबिस दी तब वह घर पर मौजूद था। पुलिस ने पकड़ा और उसकी तलाशी लेना चाही लेकिन उसके पहले ही उसने सबकुछ सरेडर करने को तैयार हो गया था। आरोपी ने एक किलो 900 ग्राम सोना और 25 लाख रूपए नगद महाराष्ट पुलिस के सुपुर्द किया है।
छत्रसाल नगर से पकड़ा आरोपी
गुरूवार को महाराष्ट की पुलिस छतरपुर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने सिविल लाईन सहित अन्य लोगों से उसकी जानकारी के लिए साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया था। महाराष्ट से आई पुलिस कास्टेबिल अशोक सिंदे ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत कई वर्षो से आरोपी आशीष शाह पिता दीनदयाल शाह मु बई में निवास करता था। वहां से यह लोगों के रूपए दो गुना करने का काम करता था। आरोपी ने मु बई में निवास करने के बाद चैन्नई के लोगों को दो गुने रूपए करने का शिकार बनाया। इसके बाद मु बई के लोगों के साथ ही यह करना शुरू कर दिया था। आरोपी के द्वारा करोड़ों रूपए की ठगी कर मु बई से छतरपुर आकर निवास करने लगा था। जिसकी जानकारी मिली और शुक्रवार को उसे छतरपुर के सिविल लाईन थाना स्थित छत्रसाल नगर से गिर तार कर लिया है। सिविल लाईन में आरोपी को कुछ देर तक रखा गया और बाद में मु बई की पुलिस उसे अपने साथ मु बई ले गई है।
लगभग दो किलो सोना सहित 25 लाख बरामद
मुबई पुलिस कांस्टेबिल अशोक सिंदे ने जानकारी देते हुए बताया है कि विगत में मुबई के कई थानों में आशीष शाह पिता दीनदयाल शाह निवासी गुजरात की शिकायत दर्ज थी। जिसकी तलाश मुबई पुलिस के द्वारा की जा रही थी। मोबाईल न बरों के आधार पर लुकेशन मिली कि आरोपी आशीष शाह की ससुराल छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना अंतर्गत रिवई गांव में है। जब संपर्क साधा गया तो पता चला यह छतरपुर शहर के छत्रसाल नगर में निवास कर रहा है। दबिश देकर आरोपी के कब्जे से एक किलो 900 ग्राम सोना सहित 25 लाख रूपए नगद बरामद किए गए है। साथ में आरोपी को पकड़कर मुबई ले जाया जा रहा है।
इनका कहन है
मुबई और चैन्नई से रूपए दोगुना करने वाला आरोपी छतरपुर जिले के सिविल लाईन थाना अंतर्गत छत्रसाल नगर से पकड़ा गया है। उसके कब्जे से लगभग दो किलो सोना और 25 लाख रूपए नगद बरामद किए गए है। मुबई लेजाकर और पूछतांछ की जायेगी।
अशोक सिंदे, पुलिस कांस्टेबिल, मुबई
ठगी करने वाला आरोपी छत्रसाल नगर से मुबई पुलिस ने पकड़ा है। उन्हीं के द्वारा जो भी माल बरामद किया गया है वह आरोपी सहित जप्त किया गया माल भी मुबई पुलिस साथ में ले गई है।
बालमीक चौबे, थाना प्रभारी, सिविल लाईन, छतरपुर

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |